Hanuman Chalisa
✕

चीन व अमेरिका में व्यापार युद्ध गहराने से सोने में लौटी तेजी, चांदी में भी 330 रु. की तेजी

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (17:37 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में चमक लौटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 200 रुपए चढ़कर 33,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 330 रुपए की छलांग लगाकर 37,890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 1 सप्ताह के निचले स्तर को छूने वाला सोना हाजिर बुधवार को 9.45 डॉलर की मजबूती के साथ 1,336.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 9 डॉलर की बढ़त में 1,340.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध गहराने से सोने में तेजी लौटी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क के फैसले का बचाव करने के बाद तनाव बढ़ा है। इससे सुरक्षित निवेश मानी जानी वाली पीली धातु में निवेशकों ने ज्यादा पैसा लगाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर चढ़कर 14.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख