Hanuman Chalisa

सोना 46 हजार के नीचे, चांदी में भी आई गिरावट

Updated: मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (19:10 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 54 रुपए की हानि के साथ 45,080 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ALSO READ: जिग्नेश मेवानी ने क्यों नहीं ली कांग्रेस की सदस्यता?
 
चांदी की कीमत आज मंलगवार के कारोबार में 573 रुपए की भारी गिरावट के साथ 58,961 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,534 रुपए प्रति किलो के भाव पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,743 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.37 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी बांड आय में वृद्धि होने से सोने की कीमत में कमजोरी दिखी।

ALSO READ: लगी थी सीने में गोली, समझा बिल्ली ने मारा पंजा
 
वायदा बाजार में क्या रहे हाल : मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 87 रुपए घटकर 45,982 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 87 रुपए यानी 0.19 प्रतिशत घटकर 45,982 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 2,755 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ALSO READ: कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार का विवादों से रहा है पुराना नाता
 
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,742.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।(भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द, तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

दोस्‍ती में ब्‍लैकमेल का गेम, इंदौर में लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो वायरल, मिलने से मना किया तो सहेलियों को भेजी क्‍लिप्‍स

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

अगला लेख