dharma sangrah
✕

Gold-Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी...

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (19:20 IST)
Delhi bullion market : खुदरा और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर खरीदारी के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपए बढ़कर 80,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 80,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी भी 700 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 96,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख ने सोने की कीमतों में तेजी को बढ़ावा दिया।  
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 80,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। पिछले तीन सत्रों में पीली धातु के भाव करीब 2,000 रुपए चढ़े हैं। बृहस्पतिवार को चांदी भी 700 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 96,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: Gold Rate Today : सोना फिर 80,000 के पार, लगातार तीसरे दिन उछली चांदी
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 500 रुपए बढ़कर 80,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बुधवार को यह 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख ने सोने की कीमतों में तेजी को बढ़ावा दिया।
 
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जिंस और मुद्रा के शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, सोने में उतार-चढ़ाव भरे दायरे में कारोबार हुआ और उच्चस्तर पर मामूली मुनाफावसूली देखी गई। कॉमेक्स में कीमतों को 2,720-2,725 डॉलर के आसपास प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जबकि एमसीएक्स पर 79,000 रुपए के आसपास अवरोध का सामना करना पड़ा। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 9.70 डॉलर प्रति औंस या 0.35 प्रतिशत गिरकर 2,747 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
ALSO READ: चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के विश्लेषक (जिंस शोध) मानव मोदी ने कहा, बुधवार के सत्र में मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद सोना 2,700 डॉलर के पार चला गया। चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा एक बार फिर अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि करने से भी धारणा को बल मिला है। मोदी ने कहा कि ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों में कोई भी बदलाव कीमतों में अस्थिरता बढ़ा सकता है।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, व्यापारी अब उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की मौद्रिक नीति से भी सर्राफा कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख