रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold and silver became expensive due to jewelery demand
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (15:32 IST)

जेवराती मांग से सोना और चांदी महंगे हुए, सोना हुआ 41830 रु. प्रति 10 ग्राम

जेवराती मांग से सोना और चांदी महंगे हुए, सोना हुआ 41830 रु. प्रति 10 ग्राम - Gold and silver became expensive due to jewelery demand
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में मामूली बदलाव के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 160 रुपए चमककर 41,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
 
स्थानीय बाजार में सोने की वैवाहिक मांग आने से इसमें लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई है। चांदी भी लगातार दूसरे दिन मजबूत हुई। यह 200 रुपए चढ़कर 47,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोना 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1,567.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 0.40 डॉलर की गिरावट में 1,569.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में अर्थव्यवस्था और रोजगार के सकारात्मक आंकड़े आने से डॉलर मजबूत हुआ है। इससे पीली धातु की बढ़त सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर टूटकर 17.76 डॉलर प्रति औंस रह गई।
ये भी पढ़ें
Defense Expo-2020 : राजनाथ बोले, रक्षा क्षेत्र में अब परिणाम देने लगी हैं सरकार की नीतियां