sundarkand

सोने के भावों में आई गिरावट, अपनी उच्च दर से 6 हजार रुपए सस्‍ता

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (22:12 IST)
आज मंगलवार सुबह बाजार खुलते समय मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 14 रुपए गिरकर 56,901 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इस हिसाब से सोने का भाव भी अपनी उच्च दर से करीब 6 हजार रुपए सस्‍ता चल रहा है। गौरतलब है कि मार्च की शुरुआत में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 57 हजार रुपए के करीब पहुंच गई थी।
 
इसके अलावा चांदी की कीमत में भी गिरावट का माहौल बना हुआ है। एमसीएक्‍स पर आज सुबह चांदी का वायदा भाव 320 रुपए गिरकर 61,562 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इससे पहले चांदी का भाव 61,597 रुपए पर खुला और मांग घटने पर जल्‍द ही पिछले भाव से 0.52 फीसदी गिरकर कारोबार करने लगा।
 
अब अगर हाई रेट की बात करें तो चांदी का भी मौजूदा रेट उसके हाई से करीब 12 हजार रुपए कम चल रहा है। मार्च की शुरुआत में चांदी का वायदा भाव 73 हजार के ऊपर चल रहा था यानी सोने और चांदी दोनों की कीमतों में अभी गिरावट चल रही है।
 
ग्‍लोबल मार्केट में शेयर बाजार की तरह सोने-चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में थोड़ी बढ़त दिखी है, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सुबह अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,852.63 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी का हाजिर रेट आज सुबह 0.32 फीसदी गिरकर 21.86 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख