sundarkand

महंगे हुए ये सरकारी बीमा, PMJJBY की प्रीमियम दर भी बढ़ी

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (13:17 IST)
सरकार ने मंगलवार को अपनी प्रमुख बीमा योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम बढ़ा दिया है। ऐसा इन योजनाओं को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाए रखने को लिए किया गया। पीएमजेजेबीवाई की प्रीमियम दर को बढ़ाकर 1.25 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। इस तरह यह सालाना 330 रुपए से बढ़कर 436 रुपए हो गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पीएमएसबीवाई के लिए वार्षिक प्रीमियम 12 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दी गई है। नई प्रीमियम दरें 1 जून 2022 से प्रभावी हैं।
 
इस तरह पीएमजेजेबीवाई का प्रीमियम 32 फीसदी और पीएमएसबीवाई का प्रीमियम 67 फीसदी बढ़ा है। इस योजना के तहत किए गए दावों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। बीते वित्त वर्ष के अंत यानी 31 मार्च 2022 तक पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के तहत सक्रिय ग्राहकों की संख्या क्रमशः 6.4 करोड़ और 22 करोड़ थी।
 
पीएमएसबीवाई की शुरुआत से 31 मार्च 2022 तक प्रीमियम के तौर पर 1,134 करोड़ रुपए की राशि एकत्र की गई और 2,513 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान किया गया है। इसके अलावा पीएमजेजेबीवाई के तहत प्रीमियम के रूप में 9,737 करोड़ रुपए की राशि जमा की गई और 14,144 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान किया गया।
 
बयान में कहा गया कि भारत को पूरी तरह से बीमाकृत समाज बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के मद्देनजर अगले 5 वर्षों में पीएमजेजेबीवाई के तहत दायरे को 6.4 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ और पीएमएसबीवाई के तहत कवरेज को 22 करोड़ से बढ़ाकर 37 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
पीएमजेजेबीवाई बैंक या डाकघर में खाता रखने वाले 18-50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर देती है। दूसरी ओर पीएमएसबीवाई 18-70 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता के लिए 2 लाख रुपए और आंशिक स्थायी विकलांगता के लिए 1 लाख रुपए का बीमा कवर देती है।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

अगला लेख