sundarkand
✕

बहुमूल्य धातुओं में कमजोरी के रुख से सोना 110 रुपए टूटा, चांदी भी 550 रुपए फिसली

Updated: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (17:53 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपए की गिरावट के साथ 55,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 110 रुपए के नुकसान के साथ 55,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,660 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 550 रुपए लुढ़ककर 63,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 110 रुपए के नुकसान के साथ 55,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.47 डॉलर प्रति औंस रह गई। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि एशियाई कारोबार में डॉलर में आई शुरुआती गिरावट का रुख बाद में पलट गया और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से कॉमेक्स में सोने में आई तेजी पलट गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख