गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Earthquake tremors in Bihar
Written By
Last Updated : बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (16:55 IST)

5.4 तीव्रता के भूकंप से दहला बिहार, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

5.4 तीव्रता के भूकंप से दहला बिहार, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं - Earthquake tremors in Bihar
पटना। पटना के कई इलाकों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। इससे बिहार दहल गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई जा रही है। बुधवार को दोपहर 2.57 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। ये झटके गोपालगंज और अन्य जिलों में महसूस किए गए हैं।
 
बिहार के कुछ इलाकों में आज यानी बुधवार (19 अक्टूबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी पटना के अतिरिक्त पश्चिम चंपारण में भी भूकंप से धरती डोली है। हालाकि अभी तक इस भूकंप के चलते कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
 
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 दर्ज की गई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Nissan ने भारतीय बाजार में लॉन्च की तीन नई कारें Qashqai, Juke और X-Trail, जानिए फीचर्स