dharma sangrah
✕

चांदी 2500 से ज्यादा महंगी, सोने में भी चमक बरकरार

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (15:40 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक मंदी की आशंका में विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में जारी तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी आज 2530 रुपए की छलांग लगाकर 51600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, वहीं सोना भी 225 रुपए चमककर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 40420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

वैश्विक मंदी की आशंका में विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में जारी तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी पौने 5 साल की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी के साथ 51 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार निकल गई तथा सोना अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

स्थानीय बाजार में चांदी आज 2530 रुपए की छलांग लगाकर 51600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह 2 दिसंबर 2014 (2700 रुपए) के बाद की सबसे बड़ी तेजी है। सोना भी 225 रुपए चमककर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 40420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

विदेशों में मंगलवार को चांदी हाजिर पौने 5 प्रतिशत मजबूत हुई। बुधवार को भी सफेद धातु में मजबूती का क्रम जारी रहा। यह 0.03 डॉलर चढ़कर 19.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। आज कारोबार के दौरान एक समय यह 19.57 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंची, जो सितंबर 2016 के बाद का उच्चतम स्तर है।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर गत दिवस एक प्रतिशत चढ़ने के बाद आज 7.50 डॉलर की गिरावट में 1537.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 9.50 डॉलर की गिरावट में 1546.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी और अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने की चिंता में निवेशक सुरक्षित धातु का रुख कर रहे हैं। हालांकि गत दिवस की तेजी के बाद आज मुनाफा वसूली होने से पीली धातु दबाव में रही।

स्थानीय बाजार में सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 225 रुपए की बढ़त में अब तक के रिकॉर्ड स्तर 40420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 40250 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। 8 ग्राम वाली गिन्नी के दाम 400 रुपए बढ़े और यह 30700 रुपए बिकी।

विदेशों में चांदी में रही जबरदस्त तेजी और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने से चांदी हाजिर 2530 रुपए की छलांग लगाकर 51600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 2170 रुपए की बढ़त में 50010 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 20-20 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 1050 रुपए और 1070 रुपए पर रहे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख