शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोने में गिरावट, चांदी में रही 279 रुपए की तेजी
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (17:39 IST)

सोने में गिरावट, चांदी में रही 279 रुपए की तेजी

Delhi bullion market | सोने में गिरावट, चांदी में रही 279 रुपए की तेजी
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 28 रुपए की हानि के साथ 46,193 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,221 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 279 रुपए बढ़कर 62,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत 279 रुपए बढ़कर 62,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,371 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरु के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत होकर 73.02 रुपए प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 24.17 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में गुरुवार को सोने की हाजिर कीमत मामूली तेजी के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस चल रही थी। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने में तेजी का रुझान रहा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
खत्म नहीं हुई है Corona की दूसरी लहर, 42 जिलों में अब भी 100 से ज्यादा केस