शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Debt market to grow to $350 billion
Written By
Last Updated :मुंबई , मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (19:04 IST)

इस साल के अंत तक ऋण बाजार बढ़कर होगा 350 अरब डॉलर का

इस साल के अंत तक ऋण बाजार बढ़कर होगा 350 अरब डॉलर का - Debt market to grow to $350 billion
Lending Market Grows: डिजिटल ऋण खंड की अगुवाई में ऋण बाजार 2023 के अंत तक बढ़कर 350 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 3 लाख करोड़ रुपए) का होने की राह पर है। वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने मंगलवार को यह बात कही। जोशी ने यहां वैश्विक फिनटेक महोत्सव के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2022 के अंत में डिजिटल ऋण खंड का आकार 270 अरब डॉलर था। उन्होंने कहा कि देश का फिनटेक बाजार 2021 के 50 अरब डॉलर से 3 गुना होकर 2025 के अंत तक 150 अरब डॉलर का हो जाएगा। 3 दिन के इस कार्यक्रम में लगभग 800 वक्ता और 50,000 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta