sundarkand
✕

रुपए में 1 दिन में सबसे बड़ी गिरावट, 79.15 प्रति डॉलर पर आया

Updated: गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (01:14 IST)
मुंबई। भारत के बढ़ते व्यापार घाटे तथा अमेरिका-चीन तनाव बढ़ने के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से चालू वित्त वर्ष में रुपए में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 62 पैसे लुढ़ककर 79.15 रुपए पर बंद हुआ।
 
विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से घटने से रुपए को कुछ समर्थन मिला। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की तीखी आक्रामक रुख वाली टिप्पणियों के बाद नए सिरे से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने रुपए को रुपए को 79 के स्तर से नीचे धकेल दिया।
 
मंगलवार को रुपया 53 पैसे की तेजी के साथ 11 महीने में एक दिन की सबसे अच्छी बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक महीने के उच्चतम स्तर 78.53 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 78.70 के स्तर पर खुला। रुपए में आगे और गिरावट आई और यह दिन के निचले स्तर 79.21 रुपए प्रति डॉलर तक चला गया। अंत में रुपया 62 पैसे की हानि दर्शाता 79.15 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 7 मार्च के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार के अनुसार, ऊंचे व्यापार घाटे का आंकड़ा और डॉलर की भारी मांग के बीच रुपया कमजोर रहा क्योंकि व्यापारियों में अमेरिका-चीन तनाव से जुड़े जोखिमों के कारण डॉलर की मांग बढ़ गई।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि भारत के निराशाजनक वृहत आर्थिक आंकड़ों के सामने आने से रुपए पर दबाव बढ़ गया। जुलाई में भारत का सेवा पीएमआई घटकर 55.5 रह गया, जो जून में 59.2 था, जबकि इसी अवधि के दौरान समग्र पीएमआई 58.2 से घटकर 56.6 रह गया।
 
उन्होंने कहा कि भारत का व्यापार घाटा जून के 26.18 अरब डॉलर की तुलना में जुलाई में बढ़कर 31.02 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
 
हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने के कारण रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 825.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत गिरकर 99.58 डॉलर प्रति बैरल रह गया। (भाषा)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कौन हैं वो जज, जिन्होंने अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को दी क्लीन चिट?

क्यों हिंसक हुआ अरुणाचल में बिजली परियोजना का विरोध?

अगला लेख