गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 31 मई 2013 (12:17 IST)

यूरो मजबूत, रुपया न्यूनतम स्तर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार
FILE
मुंबई। रुपया शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में लगातार चौथे दिन 20 पैसे की गिरावट के साथ साल भर के न्यूनतम स्तर 56.58 पर पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के कारण रुपए पर दबाव बना लेकिन डॉलर के मुकाबले यूरो में मजबूती के कारण भारतीय मुद्रा में गिरावट पर लगाम लगी।

रुपया गुरुवार के कारोबार में 21 पैसे की कमजोरी के साथ 56.38 के 10 महीने के न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था। (भाषा)