1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. लखीमपुर खीरी हिंसा
  4. recreation of Lakhimpur Kheri case

लखीमपुर खीरी कांड में आरोपियों के साथ होगा सीन रिक्रिएशन, मिलेगा इन सवालों का जवाब...

Lakhimpur Kheri case
लखीमपुर खीरी। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड में तिकुनियां हिंसा वाले क्षेत्र में आज SIT व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटना का रिक्रिएशन करेंगे। इस दौरान उनके साथ आरोपी आशीष मिश्रा, अंकित दास समेत चारों आरोपी घटनास्थ पर मौजूद होंगे।
 
सीन रिक्रिएशन के दौरान कोई अनहोनी न हो जायें, इसके लिए कई थानों की फोर्स, पीएसी और आरएएफ घटना स्थल पर मौजूद है। कुछ देर में चारों आरोपियों के साथ क्राइम ब्रांच और एस आई टी टीम घटनास्थ पर सीन रिक्रिएशन करेंगे।
 
जांच समिति तिकुनिया कांड का रीक्रिएशन करके घटना वाले दिन की तस्वीर साफ करेंगी, जिससे यह पता चल सके कि घटना किस तरह से अंजाम दी गई थी और घटना के बाद आरोपी कैसे व किधर से भागें थे। तिकुनियां कांड के समय गाड़ी कौन चला रहा था, गाड़ी में कौन-कौन मौजूद था और किस दिशा में बैठा हुआ था।
 
पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को लखीमपुर कांड हिंसा के आरोप में रिमांड पर ले रखा है। आशीष की रिमांड 15 अक्टूबर की सुबह दस बजे खत्म हो रही है। इसलिए पुलिस सभी आरोपियों को एक साथ ले जाकर आज घटना का रीक्रिएशन करायेंगी।
 
वही गुरुवार को पुलिस रिमांड के दौरान आशीष और अंकित का आमना-सामना होगा, जिसके जरिए पुलिस दोनों के दिए गए बयानों की कसौटी पर जांच करेंगी, ताकि सच बाहर आ सके।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
देश में कोविड-19 के 18,987 नए मामले, 98.07% मरीजों ने दी कोरोना का मात