kundali milan
✕

मेंढक की स्टेम सेल से तैयार हुआ दुनिया का पहला जिंदा रोबोट, कैंसर कोशिकाओं का करेगा खात्मा

Updated: शनिवार, 18 जनवरी 2020 (18:33 IST)
वर्मोंट (अमेरिका)। वैज्ञानिकों ने मेंढक के स्टेम सेल से दुनिया का पहला जिंदा और सेल्फ हीलिंग रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट को बनाने में अफ्रीका में पाए जाने वाले स्टेम सेल का प्रयोग किया गया है। यह कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में बड़ा मददगार साबित हो सकता है।

वर्मोंट यूनिवर्सिटी ने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इस रोबोट को बनाया है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक यह पूरी तरह से नए जीवन का रूप है। इस पूरी रिचर्स का नाम जेनोबोट्स रखा गया है।

आकार में यह रोबोट एक मिलीमीटर (0.004 इंच) से भी कम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रोबोट मानव शरीर में आसानी से चल सकता है और तैर भी सकता है।

इसे एक तरह से जी‍वित मशीन कहा सकता है। इसे किसी इंसान के इलाज में काम में लिया जा सकता है, जो बहुत ही कारगर साबित होगी।

रिसचर्स के मुताबिक यह एक बॉयोलिजिकल मशीन है। जेनोबोट्स परपरांगट रोबोट की तरह नहीं है। इसके पास न तो गियर या न आर्म्स होते हैं।

कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने या समुद्र से माइक्रोप्लास्टिक्स को हटाने के लिए इस रोबोट का प्रयोग किया जा सकता है। जेनोबोट्स मानव शरीर में दवाओं को ले जा सकती है। यहां तक कि धमनियों में भी आसानी से घूम सकती है।

जेनोबोट्स में अपना उपचार खुद करने की क्षमता है। जब वैज्ञानिकों ने रोबोट के टुकड़े किए तो यह अपने आप ठीक हो गया और चलता रहा। (Photo courtesy : CNN)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी की नेपाल पीएम से मुलाकात

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए व्यापारियों के करोड़ों रुपये! सोने के दाम गिरते ही CTI ने लिखा खास पत्र

अगला लेख