• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , सोमवार, 22 नवंबर 2010 (22:38 IST)

सेक्स ज्ञान में अधेड़ महिलाएँ मर्दों से बेहतर!

सेक्स ज्ञान में अधेड़ महिलाएँ मर्दों से बेहतर! -
अमेरिका में अधेड़ उम्र के व्यक्तियों का मानना है कि वे सेक्स के क, ख, ग से लेकर ज्ञ तक जानते हैं। यानी इस विषय पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जो उन्हें नहीं आता हो और अधेड़ अमेरिकी महिलाएँ तो सेक्स ज्ञान के मामले में खुद को मर्दों से बीस समझती हैं।

एसोसिएटेड प्रेस और वेबसाइट लाइफगोजस्ट्रांक के एक सर्वे में यह रोचक नतीजे सामने आए। 45 से 65 साल की 59 फीसदी महिलाओं का मानना है कि वे सेक्स के बारे में सब कुछ जानती हैं, जबकि इस स्तर का आत्मविश्वास केवल 48 फीसदी मर्दों में पाया गया।

इंडियाना विश्वविद्यालय के यौन स्वास्थ्य प्रोत्साहन केंद्र के डेबी हेरबेनिक ने बताया कि सेक्स के बारे में महिलाएँ अपने दोस्तों से मर्दों की तुलना में ज्यादा बात करती हैं। वे कांउसलर या थैरेपिस्ट के पास भी ज्यादा जाती हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोग क्यों सोचते हें कि वे सेक्स के बारे में सब कुछ जानते हैं।

इस सर्वे में पाया गया कि 45 से 55 साल की उम्र वाले करीब आधे मर्दों ने शिकायत की कि उनके पार्टनर सेक्स को लेकर उतने उत्साहित नहीं रहते जितना वे रहते हैं। 13 फीसदी महिलाओं ने भी यही शिकायत की। सर्वे में पाया गया कि अधेड़ उम्र की 21 फीसदी महिलाएँ और 28 फीसदी मर्द अपने सेक्स जीवन से असंतुष्ट रहते हैं। (भाषा)