biodatamaker

स्वच्छता पर बाल कविता : नया कानून

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (10:10 IST)
Cleanliness Poem
  
बीच सड़क पर थूक दिया तो,
नगर पालिका वाले आ गए।
दादाजी को बिठा कार में,
तुरत फुरत थाने पहुंचा गए।
 
दादा बोले जुर्म हुआ क्या,
मुझे यहां क्यों लेकर आएं।
एक बूढ़े को व्यर्थ सता कर,
आप जरा भी न शरमाएं।
 
बीच सड़क आज आपने,
मनमानी कर थूक दिया है।
लगा सड़क पर एक कैमरा,
जिसमें यह सब कैद हुआ है।
 
साफ सफाई रखें शहर की,
अभी नया कानून बना है।
दिया आपने थूक सड़क पर,
इससे जुर्माना भरना है।
 
दादाजी ने वहीं फटाफट,
भरा पांच सौ का जुर्माना।
हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगी,
अपनी इस गलती को माना।
 
अब दादाजी गली-गली में
साफ सफाई करवाते हैं।
लाभ सफाई के क्या होते,
जन बच्चों को समझाते हैं।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख