dharma sangrah
✕

बच्चों की तीन कविता

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (13:27 IST)
1 .
 
बिल्ली भागी
 
कुत्ता भौंका बड़ी जोर से,
बिल्ली भागी जान छोड़के।
 
चुहिया ने तब मौज उड़ाई,
मजे-मजे से रोटी खाई।
 
जब बिल्ली फिर वापस आई,
उसे न चुहिया पड़ी दिखाई।
 
अब तो थी वह बिल के भीतर।
मस्त सो रही थी खा-पीकर।
 
2.
 
लपकू
 
टिम्बक टू भाई टिम्बक टू,
लड्डू पर लपके लपकू।
 
लड्डू लपक लिए थे चार,
किंतु किया मुंह ने इंकार।
 
बोला मंजन कर डालो,
बेटे फिर लड्डू खा लो।
 
3.
 
दौड़ीं अम्मा
 
डुगर-डुगर भाई डुगर-डुगर,
चलता लल्लू डुगर-डुगर।
 
गिरता है फिर उठ जाता,
उठकर के फिर गिर जाता। 
 
गिरा-उठा है जिधर-जिधर,
दौड़ीं अम्मा उधर-उधर।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख