Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर बादलों में छिप गया चांद तो क्या करें? जानिए व्रत खोलने का सही तरीका
karwa chauth par chand na dikhe to kya kare: करवा चौथ के दिन यदि बादलों या खराब मौसम की वजह से चांद साफ दिखाई न दे, तो आप इन तरीकों से अपना व्रत खोल (पारण कर) सकती हैं। करवा चौथ के दिन चांद न दिखने पर व्रत खोलने के तरीके और नियमों के बारे में अधिक जानकारी यहां देखें:
करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार के दिन रखा जा रहा है। अर्नब तूफान के कारण कई राज्यों में बारिश और ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है और इसी के साथ ही आसमान में बादलों की संख्या भी बढ़ गई है। करवा चौथ के दिन यदि बादलों या खराब मौसम की वजह से चांद साफ दिखाई न दे, तो आप इन तरीकों से अपना व्रत खोल (पारण कर) सकती हैं।
परंपराओं के अनुसार पारण के तरीके:
1. भगवान शिव और चंद्रमा के दर्शन: भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्र देव का ध्यान और पूजा करें। इसके बाद उन्हें अर्घ्य अर्पित करके व्रत खोल सकती हैं।
2. दिशा का पूजन: चंद्रोदय के समय (पंचांग या शुभ मुहूर्त के अनुसार) जिस दिशा में चंद्र उदय हो रहा है उस दिशा की ओर मुंह करके चंद्रमा का आह्वान करें, मंत्रों का जाप करें और अर्घ्य देकर पारण कर लें।
3. अन्य शहर या जगह से फोटो/वीडियो कॉल: यदि किसी नजदीकी शहर या रिश्तेदार के घर चांद दिख रहा हो, तो वीडियो कॉल के जरिए दर्शन करके भी व्रत पूरा किया जा सकता है।
4. चावल की आकृति बनाकर: थाली में चावल (अक्षत) से चांद की आकृति बनाकर, उसका पूजन और अर्घ्य देकर पारण करने की भी मान्यता है।
5. जल में प्रतिबिंब या दीए का उपयोग: जल से भरे पात्र में चंद्रमा का प्रतीक मानकर या जलते हुए दीपक की लौ को चंद्रमा मानकर अर्घ्य दिया जा सकता है।
6. चांदी के सिक्के और दर्पण का प्रयोग: थाली में चांदी का सिक्का रखें और उसमें पानी भर दें और दर्पण से इसे चांद के प्रतीक के रूप में इसके दर्शन करके व्रत खोलें।
शुभ मुहूर्त और समय ध्यान में रखें:
पंचांग के अनुसार आपके शहर में चंद्रोदय का जो निश्चित समय हो, उसी समय पर ऊपर बताए गए तरीकों में से किसी एक को अपनाकर विधि-विधान से पूजा करें और पारण करें। जैसे इंदौर में चंद्रमा के उदय का समय रात की 08 बजर 39 मिनट के करीब बताया गया है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप अपने शहर का चंद्रोदय समय जान सकती हैं।

