सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर में 72 फीसदी कम हुई बारिश, गिरते जल स्तर ने बढ़ाया सूखे का खतरा
- पहाड़ों पर बर्फबारी के बावजूद जम्मू कश्मीर में 72 प्रतिशत बारिश की कमी
- Srinagar Encounter : गगनगिर हमले में शामिल लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर को सुरक्षा बलों ने किया ढेर
- कश्मीर में ला नीना इफेक्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम?
- जम्मू में आतंकी हमले का खतरा, पहले चीन सीमा से हटाई सेना तैनात की और अब NSG
उधमपुर में मिले 2 पुलिसकर्मियों के शव, शरीर पर गोलियों के निशान
Jammu Kashmir news in hindi : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में रविवार तड़के 2 पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोलियां लगने के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने संदेह जताया कि संभवत: दोनों पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत संभवत: एक-दूसरे पर गोलियां चलाने के कारण हुई।PS Rehmbal received an info.that 2policemen from Sopore travelling towards STC Talwara in dept.vehicle have suffered bullet injuries due to firing.Initial invest. reveals that its a case of fratricide &suicide.Senior PoliceOfficers reached the spot& invest. is goingon @Amod_India
— District Police Udhampur (@UdhampurPolice) December 8, 2024
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच कोई आपसी विवाद था या घटना में किसी बाहरी तत्व की भूमिका रही, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
edited by : Nrapendra Gupta
