'हनुमान : द बॉय वॉरियर' का विरोध
गेम को बाजार से हटाने की मांग
हाल ही में बाजार में आए सोनी के वीडियो गेम 'हनुमान द बॉय वॉरियर' के विरोध में कई हिंदु संगठन उठ खड़े हुए हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में बसे हिंदुओं के बीच भी यह गेम गहरे आक्रोश का कारण बना हुआ है।
आंदोलन के अगुआ और यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुइज्म के अध्यक्ष राजन जेद ने गेम को हिंदुओं के देवता का अपमान बताया है। उन्होंने कहा है कि व्यावसायिक लाभ कमाने के लिए हिंदू देवी देवताओं का उपयोग करना गलत है क्योंकि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती है।
भारत में ही नहीं इस गेम का विरोध ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदुओं द्वारा भी किया जा रहा है। वहाँ के एक हिंदू संगठन सनातन संस्था के वामसी कृष्णा ने इसे भगवान हनुमान के चरित्र का शर्मनाक और अपमानजनक वर्णन बताते हुए इसकी निंदा की और कहा कि यह श्री हनुमान के भक्तों और हिंदू धर्म के अनुयायियों का भी अपमान है। वामसी कृष्णा ने सोनी कंपनी से अनुरोध किया है कि इससे पहले कि बाकि आहत हिंदुओं में असंतोष और बढ़े, वह बाजार में इस गेम के वितरण पर रोक लगाए और इस असंवेदनशील कृत्य के लिए हिंदुओ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
इसी बीच फॉरम फॉर हिंदू अवेकिंग की भावना शिंदे ने कहा है कि हिंदुओं के धार्मिक और पौराणिक चरित्रों का वीडियो गेम जैसी चीजों में उपयोग करना आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि, सोनी को नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक अरब हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सोनी से, गेम को जल्द से जल्द बाजार से हटाने की मांग की है और कहा है कि वो आहत हिंदुओं और हनुमान भक्तों से माफी मांगे। उन्होंने सभी वितरकों से भी इस गेम को आगे न बेचने की दरखास्त की है।