1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

स्‍पैम संदेश भेजने वालों पर लगाम

57 यूएस डॉलर प्रति‍ मेल का होगा जुर्माना

स्पैम संदेश
ताईवान की कैबि‍नेट ने उस प्रारूप पर मंजूरी दे दी है जि‍समें ईमेल प्राप्तकर्ता को स्‍पैम संदेश भेजने वाले पर क्षति‍पूर्ति‍ के रूप में 2000 ताईवान डालर (57 यूएस डॉलर) प्रति‍ मेल का दावा करने की अनुमति‍ दी गई है।

सूत्रों के मुताबि‍क संसद में अभी बि‍ल को मंजूरी मि‍लना बाकि‍ है। बि‍ल में प्राप्तकर्ता द्वारा पहले ईमेल का जवाब न दि‍ए जाने पर स्‍पैम संदेश भेजने वाले द्वारा आगे कमर्शियल मेल भेजने पर रोक लगाई गई है।
मतलब यदि‍ प्राप्तकर्ता को उस कमर्शियल संदेश में दि‍लचस्‍पी नहीं है और वह उसका कोई उत्तर नहीं देता है तो उसे ऐसे संदेश आगे से नहीं भेजे जा सकेंगे। और यदि‍ उसे ऐसे संदेश मि‍लते हैं तो वो संबंधि‍त पक्ष पर क्षति‍पूर्ति‍ का दावा कर सकता है.

यदि‍ स्‍पैम ई मेल भेजने वाला, प्राप्तकर्ता को जंक मेल भेजना जारी रखता है तो प्राप्तकर्ता मामले को अदालत में ले जा सकता है और क्षति‍पूर्ति‍ की मांग कर सकता है।

गौरतलब है कि‍ ताइवान दुनि‍या में स्‍पैम संदेश भेजने वाले शीर्ष देशों में से एक है। देखने में आया है कि‍ आयरलैंड के 10 बड़े इंटरनेट प्रदाताओं को ताइवान से पि‍छले साल 105.3 बि‍लि‍यन जंक मेल प्राप्त हुए थे।