1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

याहू ने कम कि‍ए 700 जॉब्‍स

दो महीने बाद फि‍र नि‍कालें जाएँगे कर्मचारी

आईटी खबर
मंदी के दौर में कंपनि‍यों को लागत में कमी का आसान तरीका छंटनी ही दि‍खाई दे रहा है। प्रमुख इंटनेट कंपनी याहू आने वाले समय में अपने कर्मचारि‍यों में भारी कमी करने वाला है। फि‍लहाल उसने वि‍श्‍व भर कार्यरत अपनी इकाइयों में से अपने 5 प्रति‍शत कर्मचारि‍यो को नि‍कालने की घोषणा की है। नि‍काले जाने वाले कर्मचारि‍यों की संख्‍या 700 बताई जा रही है।

यह जानकारी याहू ने अपने ति‍माही परि‍णाम बताते हुए दी जि‍समें शेयर के दामों को 4.5 प्रति‍शत अधि‍क करके लागत को कम करने की बात भी कही गई है। कंपनी ने ये भी कहा है कि‍ दो महीने बाद फि‍र से कर्मचारि‍यों को नि‍काले जाने की संभावना है।

याहू ने कहा कि‍ आर्थि‍क परि‍दृश्‍य अभी चुनौती भरा है जि‍ससे याहू और उसकी साझेदार वेबसाइट्स पर आने वाले वि‍ज्ञापनों की कमाई में कमी हुई है। लेकि‍न कंपनी लागत पर नि‍यंत्रण और घाटे को कम करने की कोशि‍श में है। याहू ने अक्‍टूबर में कहा था कि‍ वो अपने 1500 लोगों को नि‍काल सकती है जबकि‍ कंपनी ने 2008 के अंत तक लगभग 13600 लोगों को नि‍काला। कंपनी ने अपने इंटरनल मेमो में कर्मचारि‍यों के लि‍ए 25 दि‍संबर 2009 से 1 जनवरी 2010 अवकाश के दौरान अनि‍वार्य बंद की घोषणा की है।

याहू की आय इस वर्ष 1.58 बि‍लि‍यन डॉलर रही जो पि‍छले वर्ष के मुकाबले 13 प्रति‍शत कम है। इसमें से यदि‍ ट्रेफि‍क एक्‍वि‍जि‍शन कॉस्‍ट नि‍काल दी जाए तो आय 1.16 बि‍लि‍यन डॉलर ही रह जाएगी।

याहू की स्‍वामि‍त्‍व वाली और उसके द्वारा संचालि‍त वेबसाइट्स के डि‍स्‍प्‍ले वि‍ज्ञापनों में 13 प्रति‍शत की कमी हुई है। सर्च पर आधारि‍त वि‍ज्ञापनों से होने वाली आय में 3 प्रति‍शत की कमी हुई है।

यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि‍ याहू ने माइक्रोसॉफ्ट से इंटरनेट सर्च में साझेदारी के बारे में फि‍र से बातचीत शुरू कर दी है जो पि‍छले वर्ष असफल हो गई थी।