1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

भेजा गया ईमेल भी होगा अब अनडू

पाँच सेकंड के अंदर रोका जा सकेगा भेजे गए मेल को

आईटी खबर
कि‍तना अच्‍छा हो अगर हम अपने भेजे गए कि‍सी ईमेल को रोक सकें? जी हाँ अब ये मुमकि‍न होगा जीमेल के नए वि‍कल्‍प 'अनडू सेंड' के जरि‍ए। गूगल ने अपनी मेल सर्वि‍स में एक नई सुवि‍धा जोड़ी दी है जि‍ससे यूजर्स अपने भेजे गए मेल को 5 सेंकंड के अंदर वापस बुला सकते हैं।

गूगल के डि‍जाइनर, माइकल लेगेट ने अपने ब्‍लॉग पोस्‍ट में यह जानकारी दी कि‍ अगर यूजर कोई गलत मेल भेजता है या गलती से कि‍सी गलत व्‍यक्ति‍ को मेल भेज दि‍या जाता है तो वो 5 सेकंड के अंदर उसका भेजना रद्द करके अपनी मेल कंपोज विंडो में वापस आ सकता है। लेकि‍न अगर आपको मेल भेजे हुए पाँच सेकंड से ज्‍यादा हो गए हैं तो आपका मेल वापस नहीं आ सकेगा।
गेलेट ने यह भी बताया कि‍ अगर आपका मेल पहले ही भेजा जा चुका है तो उसे रद्द नहीं कि‍या जा सकेगा। इस तकनीक में भेजे गए मेल को 5 सेकंड तक रोक लि‍या जाता है जि‍ससे यूजर चाहे तो उसे रद्द कर सके।

इस सुवि‍धा के लि‍ए आपको सि‍र्फ अपनी जीमेल सेटिंग में 'अनडू सेंड' वि‍कल्‍प को चालू करना होगा। यह वि‍कल्‍प आपको सेटिंग के अंदर जीमेल लेब्‍स में मि‍लेगा। इससे जब भी आप कोई मेल भेजेंगे तो आपको मेल भेजने की पुष्टि‍ के साथ एक नई 'अनडू' लिंक दि‍खाई देगी जि‍से क्‍लि‍क करके आप मेल को उसे भेजे जाने से पहले ही वापस ला सकेंगे।

अक्‍टूबर में गूगल ने कुछ इसी तरह का फीचर लॉन्‍च कि‍या था जि‍सका नाम था 'गॉगल्‍स'. हाल ही में कुछ अन्‍य जीमेल लेब्‍स सुवि‍धाएँ जैसे यूट्यूब वि‍डि‍यो के प्रि‍व्‍यू, पि‍कासा और फ्लि‍कर लिंक्‍स व येल्‍प रि‍व्‍यूज जैसी सुवि‍धाएँ भी जीमेल सर्वर पर लॉन्‍च की हैं।