1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

बंद होंगे ढाई करोड़ मोबाइल फोन!

आईएमईआई नंबर का रोल

मोबाइल
WDWD
जब मोबाइल से बातचीत की जाती है, तो संबंधित कंपनी के कंट्रोल रूम में कम्प्यूटर पर उस मोबाइल के नंबर के साथ आईएमईआई नंबर भी डिस्प्ले होता है।

इससे उपयोग करने वाले की लोकेशन पता चलती है, लेकिन जिन हैंडसेट में आईएमईआई नंबर नहीं होते, उनकी जानकारी कंट्रोल रूम में डिस्प्ले नहीं होती। आईएमईआई नंबर मोबाइल निर्माण तिथि बता देता है।

अगर आप चायनीज मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो तुरंत किसी अच्छी कंपनी के दूसरे हैंडसेट का इंतजाम कर लीजिए। जी हाँ, देशभर के ऐसे ढाई करोड़ मोबाइलों की घंटी 6जनवरी को अचानक बंद हो जाएगी, जिनमें आईएमईआई नंबर मौजूद नहीं हैं।

ये मोबाइल देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। एक खबरिया चैनल के अनुसार केन्द्र ऐसे तमाम खतरनाक मोबाइल को ६ जनवरी से बंद करा देगा। तमाम बड़ी कंपनियों के मोबाइल सेट में आईएमईआई नंबर होता है, लेकिन हर तीसरे व्यक्ति के हाथ में दिखने वाले सस्ते चाइनीज मोबाइल सेटों में यह नंबर नहीं होता।

जिस हैंडसेट में यह नंबर नहीं रहता, उस पर नजर भी नहीं रखी जा सकती। न तो बगैर आईएमईआई नंबर के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया जा सकता है और न ही उसकी बातचीत को टेप किया जा सकता है। इन्हीं कारणों से ये हैंडसेट देश की सुरक्षा के लिए खतरा माने जा रहे हैं।