1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

फेसबुक पर गिर‍फ्तार यूपी पुलि‍स

फेसबुक
ऐसा लग रहा है कि‍ सोशल नेटवर्किंग साइट्स की हद अब शायद हद से ज्यादा बढ़ रही है। खबर है कि‍ कानपुर पुलि‍स ने खुद को फेसबुक पर रजि‍स्‍टर किया है ताकि‍ वो सीधे जनता से जुड़ सके। इतना ही नहीं कानपुर के पुलि‍स महकमे ने ये भी तय कि‍या है कि‍ इस इस एकाउंट पर यूपी के मोस्‍ट वॉन्‍टेड क्रि‍मि‍नल्‍स के फोटो भी चस्‍पा कि‍ए जाएँगे।

कानपुर रेंज के डीआईजी अशोक जैन ने पत्रकारों को बताया कि‍ यह फेसबुक अकाउंट हमें जनता की प्रति‍क्रि‍या से अवगत कराने के साथ-साथ जनता से सीधे संपर्क में हमारी मदद करेगा। इससे हमें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने में मदद मि‍लेगी।

कानपुर पुलि‍स की ओर से डीआईजी जैन ने ही फेसबुक पर खाता खोला है। उन्‍होंने यह भी बताया कि‍ जब भी मुझे समय मि‍लता है मैं फेसबुक अकाउंट चेक करता हूँ। मैंने अपने अधि‍कारि‍यों को भी नि‍र्देश दि‍ए हैं कि‍ वो दि‍न में चार से पाँच बार फेसबुक एकाउंट चेक कि‍या करें।

कानपुर पुलि‍स का यह भी कहना है कि‍ फेसबुक पर अपराधि‍यों के फोटो और स्‍केचेस अपलोड करने से उन्‍हें पकड़ने में मदद मि‍लेगी। (वेबदुनि‍या डेस्‍क)