डाटाकॉम मोबाइल सेवा शुरू करेगी
दावोस, भारत के दूरसंचार क्षेत्र में इसी माह से प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। वीडियोकॉन की डाटाकॉम ने 20 फरवरी से मुंबई में मोबाइल परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि वह अगले 18 माह में देशभर में मोबाइल परिचालन शुरू कर देगी।
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और वाइस चेयरमैन प्रदीप कुमार एन धूत ने आज विश्व आर्थिक मंच के दौरान प्रेट्र से कहा, ‘हम अगले 18 माह में देशभर में मोबाइल सेवा शुरू कर देंगे।’ डाटाकॉम टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र के वीडियोकॉन समूह की सहायक इकाई है।
जनवरी, 2008 में आठ नए ऑपरेटरों को देश भर में मोबाइल सेवाएँ शुरू करने का लाइसेंस दिया गया था। इनमें डाटाकॉम भी एक कंपनी थी। डाटाकॉम को वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशन लि. का नया नाम दिया जाएगा।
कंपनी ने दूरसंचार क्षेत्र में 9,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है और कंपनी को भरोसा है कि वह 3 से 5 साल में मुनाफे की स्थिति में आ जाएगी।
धूत ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि 3 से 5 साल में हम मुनाफा कमाने लगेंगे।’ उन्होंने बताया कि 9,000 करोड़ रुपए में से 5,200 करोड़ रुपए का निवेश हम पहले ही कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यह राशि हम आंतरिक स्रोतों तथा बैंक ऋण के जरिए जुटाएँगे।
मोबाइल नेटवर्क लगाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर धूत ने कहा कि कंपनी टावरों को किराए पर देगी, यह सस्ता पड़ेगा। (भाषा)