टाटा मानकों पर खरा न उतरने पर देगी मुआवजा
नई दिल्ली, टाटा टेलीसर्विसेज (टीटीएसएल) ने आज कहा कि अगर कंपनी सेवाओं के पूर्व-निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरती है तो वह अपने ग्राहकों को मुआवजा देगी।
कंपनी ने टाटा ग्रुप के संस्थापक सर जमशेदजी टाटा की 171वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह पहल की है। इसने कहा है कि टाटा इंडिकाम के लिए कस्टमर सेवा चार्टर, 'सेवा तथा सहयोग के पूर्व-निर्धारित स्तरों की गारंटी देता है और इसमें सेवाओं के मानकों पर खरा नहीं उतरने पर मुआवजे का उपबंध भी शामिल है।'
टीटीएसएल लैंडलाइन, ब्राडबैंड, जीएसएमए तथा सीडीएमए सेवाओं की पेशकश करती है और छह करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहकों के साथ देश की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है।
इसके अनुसार यह सेवा टाटा इंडिकॉम के सभी 20 क्षेत्रों में उपलब्ध होगी।