जब मैकबुक एयर हुआ हैक
|
पहले एप्पल आईफोन को हैक करने का दावा और अब इसके प्रसिद्ध मैकबुक एयर को दो मिनट में हैक करने के दावे के बाद तो एप्पल की सुरक्षा तकनीकी पर सवाल उठाना लाजमी है।
ऐप्पल के ये दावे तब झूठे साबित हुए जब इंडीपेंडेंट सिक्योरिटी इवेलुएटर्स (आईएसई) के शोधकर्ताओं ने मैकबुक एयर को मात्र दो मिनट में हैक करके दिखा दिया। इन शोधकर्ताओं में चार्ली मिलर, जैक होनरॉफ और मार्क डेनियल शामिल हैं।
इस शोध के अंतर्गत इन्होंने तीन अलग-अलग कंपनियों के लैपटॉप्स को शामिल किया, जिसमें सोनी, फुजित्सु और एप्पल प्रमुख हैं।

