1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

गूगल की योजना पर कानूनी शि‍कंजा

अधर में में लटकी बुक राइट्स रजि‍स्‍ट्री योजना

आईटी खबर
यूएस में चल रही कानूनी बहस के चलते गूगल की पुस्‍तकों और अन्‍य अनधि‍कृत साहि‍त्‍य को ऑनलाइन करने की योजना अधर में लटक गई है। यूएस का जस्‍टि‍स डि‍पार्टमेंट आजकल उस सौदे की जाँच कर रहा है जि‍सके तहत गूगल कॉर्पोरेशन को लाइब्रेरीज को डि‍जि‍टाइज करने और बेचने का अधि‍कार मि‍ल जाएगा।

पि‍छले साल अक्‍टूबर में गूगल व आर्थर्स गि‍ल्‍ड और एसोसि‍एशन ऑफ अमेरि‍कन पब्‍लि‍शर्स के बीच हुए एक समझौते के तहत गूगल एक बुक राइट्स रजि‍स्‍ट्री बनाने हेतु 125 मि‍लि‍यन डॉलर देने पर सहमत हो गया है जहाँ लेखक और प्रकाशक भी अपना कार्य पंजीकृत करा सकते हैं और संस्थागत सदस्‍यता या पुस्‍तक के वि‍क्रय पर क्षति‍पूर्ति‍ प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल की योजना लाखों कॉपीराइट सुरक्षि‍त पुस्‍तकों को पाठकों तक ऑनलाइन पहुँचाने की है जहाँ वो पुस्तकों को क्रय भी कर सकेंगे।

लेकि‍न इस समझौते के बाद केवल गूगल को ही ऐसी सभी पुस्‍तकों को डि‍जि‍टाइज या ऑनलाइन करने का अधि‍कार होगा जि‍न पर कि‍सी का व्‍यक्ति‍गत अधि‍कार नहीं है। हो सकता है कि‍ ये बात एकाधि‍कार वि‍रोधी दस्‍ते को मंजूर ना हो। ये पुस्‍तकें तथा अन्‍य साहि‍त्‍य अभी भी यूएस कॉपीराइट कानून के अंतर्गत आती हैं। लेकि‍न यह स्‍पष्ट नहीं है कि‍ इनका अधि‍कार कि‍सके पास है।

कानून वि‍शेषज्ञों का मानना है कि‍ इससे गूगल को ऐसे साहि‍त्‍य को बेचने का पास मि‍ल जाएगा और समझौते में शामि‍ल प्रकाशक भी गूगल के इस एकाधि‍कार में हि‍ससेदारी करेंगे। जस्‍टि‍स डि‍पार्टमेंट के जज ने मामले की अंति‍म सुनवाई की तारीख इस साल 7 अक्‍टूबर कर दी है ताकि‍ लेखकों को यह तय करने का समय मि‍ले कि‍ उन्‍हें यह सौदा मंजूर है या नहीं।