इनिशिएट को खरीदेगी आईबीएम
शिकागो, प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम ने आज कहा कि वह इनिशिएट सिस्टम्स का अधिग्रहण करेगी। इनिशिएट सिस्टम्स हेल्थकेयर तथा सरकारी संगठनों के बीच डेटा शेयरिंग के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है।
आईबीएम ने इस अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौता किया है और यह सौदा 2010 की पहली तिमाही में पूरा हो सकता है।
इस सौदे का वित्तीय खुलासा नहीं किया गया है। (भाषा)
आईबीएम ने इस अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौता किया है और यह सौदा 2010 की पहली तिमाही में पूरा हो सकता है।
इस सौदे का वित्तीय खुलासा नहीं किया गया है। (भाषा)

