1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

इनफाइनाइट ने जुटाए 28 करोड़

आईटी
नई दिल्ली आईटी सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली इनफाइनाइट कंप्यूटर सॉल्यूशंस ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले नौ एंकर निवेशकों से 28.46 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ कल खुलेगा।

कंपनी ने आज जारी एक बयान में कहा कि उसने नौ एंकर निवेशकों को 165 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 17.25 लाख शेयर आबंटित करने का निर्णय किया है।

कंपनी आईपीओ के तहत 1.15 करोड़ शेयरों की पेशकश करेगी जिसका प्राइस बैंड 155-165 रुपए प्रति शेयर है। प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा पर कंपनी 189.79 करोड़ रुपए हासिल करने में सक्षम होगी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें