इग्नू की नई एम-क्लास
अब पढ़ाई होगी मोबाइल पर
|
शिक्षा का स्थान और भी मजबूत करने के लिए अब मोबाइल के माध्यम से वीडियो और टेक्स्ट की मदद से यह क्लास चलाई जाएगी। अब जब मोबाइल टीवी भी दूर नहीं, तो इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने का यह एक अच्छा तरीका साबित होगा।
इग्नू के कुलपति वी.एस.राजशेखरन पिल्लई के अनुसार यह पहल देश में बढ़ते मोबाइल के प्रयोग की वजह से की गई है। इस एम-एजुकेशन के कंसेप्ट में मोबाइल का प्रयोग काफी सुविधाजनक है। इस प्रोजेक्ट के लिए कम्युनिकेशन एंड मेन्युफैक्चरिंग ऑफ इंडिया से भी उन्हें सहयोग मिल रहा है।
इस कोर्स में सेहत के अंतर्गत एड्स जैसे विषयों के बारे में भी लोगों को जागरूक कराया जाएगा। इसे ज्यादा से ज्यादा लोग इसलिए भी अपनाएँगे क्योंकि इस कोर्स को करने वाले व्यक्ति को कोर्स की फीस के अलावा और कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा और न ही कोई और बिल चुकाने की समस्या होगी। इस कोर्स के संचालन के लिए मोबाइल कंपनियों से बातचीत जारी है।

