1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

आरकॉम का गेटजार से गठबंधन

आईटी
मुंबई, अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस ने नि:शुल्क मोबाइल एम्प्लीकेशन्स के लिए अमेरिकी कंपनी गेटजार के साथ रणनीतिक गठबंधन करने की आज घोषणा की। गेटजार विश्व का दूसरा सबसे बड़ा एप्लीकेशन स्टोर है।

कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘इस गठबंधन के तहत गेटजार रिलायंस कम्युनिकेशंस के ग्राहकों को 65,000 से अधिक नि:शुल्क मोबाइल एप्लीकेशंस की पेशकश करेगी।’

कंपनी ने कहा कि उसके 10 करोड़ से अधिक ग्राहक आरकॉम के आर-वर्ल्ड के जरिए गेटजार के एप्लीकेशंस की विशाल लाइब्रेरी तक तत्काल पहुँच सकेंगे और इसका लाभ उठा सकेंगे। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें