1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

आईफोन-5 की बिक्री नवंबर से

आईफोन5
PTI
एपल निर्मित आईफोन 5 की बिक्री भारत में 2 नवंबर से शुरू होगी। दूसरी ओर माइक्रोसॉफ्ट का नया उत्पाद विंडोज 8 भी अब भारत बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

एप्पल इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार भारत में उसके वितरक इनग्राम माइक्रो और रेडिंगटन इस आधुनिकतम फोन की बिक्री 2 नवंबर से शुरू करेंगे। बिक्री देश के 40 बड़े नगरों में शुरू होगी।

आईफोन 5 का वजन सिर्फ 112 ग्राम है, जो आईफोन-4 एस के मुकाबले करीब 20 कम है। आईफोन-5 में पिछले आईफोन के मुकाबले हर चीज को कॉम्पैक्ट करने की कोशिश की गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम - iOS6

बड़ी स्क्रीन- आईफोन-5 की सबसे बड़ी विशेषता बड़ी स्क्रीन है। आईफोन-5 की स्क्रीन चार इंच की है जबकि आईफोन-4 की स्क्रीन 3.5 इंच की थी। इसके साथ ही स्क्रीन की लंबाई और चौड़ाई में 16:9 का रेशो रखा गया है। इससे वाइड स्क्रीन वीडियो देखना बड़ा मजेदार होगा।

चिप- आईफोन-5 में ऐपल की डिजाइन की चिप लगी है। यह चिप इसे ‍पिछले मॉडलों से बेहतर और डबल पॉवरफुल बनानी है।

कैमरा- आईफोन-5 आठ मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। आईफोन-5 और उसके साथ मिलने वाले सॉफ्टवेयर के जरिए कम रोशनी में पहले से ज्यादा स्पष्ट तस्वीरें ली जा सकती हैं। आईफोन के कैमरे में एक नया पैनोरामा ऑप्शन दिया गया है। इससे आठ मेगापिक्सल कैमरे से 28 मैगापिक्सल तक की फोटो ली जा सकती हैं।

हल्का और स्लीम- आईफोन-5 पूरी तरह से ग्लास और एल्युमिनीयम का बना होने से से बेहद हल्का और पतला है। यह आईफोन-4 के मुकाबले 20 प्रतिशत तक हल्का है।

बेहतर इंटरनेट स्पीड- एप्पल का दावा है कि नई टेक्नोलॉजी की बदौलत आईफोन-5 से लगातार आठ घंटे तक 4जी ब्राउजिंग की जा सकेगी। इसकी इंटरनेट स्पीड भी सबसे ज्यादा है। कीमत- आईफोन- 5 की कीमत करीब 47000 रुपए (16 जीबी) के फोन के लिए होगी।