आई-फोन बचाएगा अनचाहे कॉल से
गरिमा माहेश्वरी
फोन पर बात करते समय अगर आप ये सोचते हैं कि काश किसी का फोन आ जाए ओर इस अनचाहे कॉल पर बात करने से आपको मुक्ति मिल जाए, तो लीजिए अब आपका आई-फोन आपके लिए यह भी कर देगा।
चौंकिए मत!यह सच है। अब आपको एप्पल एप्लिकेशन स्टोर में इस तरह के कॉल की सुविधा सिर्फ 99 सेंट में उपलब्ध होगी। इस सेवा से आपके फोन पर एक कॉल आएगा जोकि आपके घर से हो सकता है, आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार का या फिर किसी का भी हो सकता है।
इस सेवा में फोन करने वाले का नाम आप अपनी पसंद से चुन सकते हैं। आप अपने आई-फोन पर कॉल आने का समय भी निश्चित कर सकते हैं। यहाँ तक कि किसी विशेष कॉल के लिए वॉलपेपर और फोन की रिंग की स्टाइल भी बदल सकते हैं।
ये सारे कॉल झूठे होंगे इसलिए इनका कोई शुल्क नहीं है। साथ ही ऐसा भी सुनने में आया है कि मैजिक टैप अपनी आय का 10 प्रतिशत चैरिटी के लिए डोनेट करेंगे। तो अब आपको कॉल काटने का लिए कोई बहाना बनाने की जरूरत नहीं। बस अपने आई-फोन पर करिए कॉल और पीछा छुड़ाइए अनचाहे कॉलर्स से।
| |
|