1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

आइडिया के 30 लाख ग्राहक

आइडिया 30 लाख ग्राहकों
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आइडिया के ग्राहकों की संख्या 30 लाख से अधिक हो गई है। आइडिया दोनों राज्यों में यह मील का पत्थर पार करने वाली भारत की प्रथम टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी है।

कंपनी ने दोनों ही राज्यों में अपने नेटवर्क का विस्तार किया है तथा विश्व दर्जे की ग्राहक सेवा प्रदान की है।

कंपनी को यह शानदार उपलब्धि नवीन व्यूहनीति, उल्लेखनीय गठजोड़ तथा साथ में नेटवर्क का विस्तार करने के कारण संभव हुई है।