अब वोडाफोन पर दिखेंगी मेडोना
|
इस अनुबंध के तहत वोडाफोन धारक मेडोना के इस एलबम को सबसे पहले डाउनलोड कर सकेंगे। जैसे-जैसे इस एलबम की रिलीज की तारीख नजदीक आती जाएगी, वोडाफोन धारकों को इसके अलग-अलग गीतों को डाउनलोड करने की सुविधा मिलती जाएगी।
| |
इतना ही नहीं, उपभोक्ता 'हार्ड कैंडी' एलबम के गीतों के साथ-साथ मेडोना के तीस ट्रैक भी डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता मेडोना लिखकर 56789 पर एसएमएस कर सकते हैं। प्रत्येक एसएमएस का शुल्क 3 रुपए है।

