अब अंतरिक्ष में भी नेट
|
गूगल और नासा अब साथ मिलकर इस सपने को साकार करने में जुट गए हैं।
इन दोनों संस्थानों के प्रयत्नों से अब नेट सर्फिंग अंतरिक्ष में भी की जा सकेगी। इस तरह के इंटरनेट का विकास, फिलहाल उपयोग में आने वाले रेडियो उपकरण की जगह ले पाएगा। एक रेडियो उपकरण को संदेश के आदान-प्रदान के लिए सिर्फ एक बार ही उपयोग किया जा सकता है।
लेकिन यह कार्य इतना आसान नहीं हैं। इस तकनीक को विकसित करने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा। इसमें सबसे बड़ी परेशानी है पृथ्वी का निरंतर घूमते रहना। इस निरंतर गति की वजह से संदेश भेजने वालों और प्राप्त करने वालों, दोनों के ही स्थान परिवर्तित होते रहेंगे।
इसमें आने वाली दूसरी परेशानी होगी दूरी। अधिक दूरी होने की वजह से संदेश के पहुँचने का समय भी ज्यादा होगा।

