शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. xiaomi republic day sale 2023 deals
Written By
Last Modified: मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (18:19 IST)

Xiaomi का Republic Day सेल में बड़ा धमाका, 10,999 का स्मार्टफोन सिर्फ 8,099 रुपए में, स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट

Xiaomi का  Republic Day सेल में बड़ा धमाका,  10,999 का स्मार्टफोन सिर्फ 8,099 रुपए में, स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट - xiaomi republic day sale 2023 deals
अगर आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्‍स लेने की सोच रहे हैं तो चीनी मोबाइल कंपनी Xiaomi ने Republic Day सेल की शुरुआत की है। इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन और टीवी पर कीमतों पर कई प्रकार की छूट दी जा रही है। Xiaomi की रिपब्लिक डे सेल लाइव हो चुकी है। यह 20 जनवरी तक रहेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को एक्सक्लूसिव डील्स और प्रमोशन ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं ऑफर्स और छूट के बारे में 
 
ग्राहक Mi Store App पर 12 बजे शुरू होने वाली 1 घंटे की स्पेशल डील में खरीदारी कर सकते हैं। ग्राहक फ्लैश सेल का फायदा 3 बजे उठाया जा सकता है। ग्राहकों को 'Play & Win' सुविधा भी दी जा रही है। इसमें वे Redmi Note 12 Pro और Redmi Smart TV 32 भी जीत सकते हैं।
 
स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर छूट : सेल में Redmi 10 (4GB+64GB) पर 3000 रुपए तक की छूट दे रही है। स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपए है, जबकि डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन को 8,099 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसी तरह Redmi K50i (6GB+128GB) स्मार्टफोन को 5000 रुपए के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन की बाजारकीमत 25,999 रुपए है जबकि सेल में इसे 20,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
स्मार्ट टीवी पर जबर्दस्त डिस्काउंट : Xiaomi का स्मार्ट टीवी Xiaomi Smart TV X43 सेल में मात्र 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। बाजार में इसकी कीमत करीब 28,999 रुपए है। रेडमी के स्मार्ट टीवी Redmi Smart TV 32 HD Ready को खरीदते हैं तो इस पर भी 5000 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं। 13,999 रुपए में आने वाले इस स्मार्ट टीवी को सेल में मात्र 8,999 रुपए में खरीद सकते हैं। 
 
(नोट : दी गई ऑफर्स की जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक हैं। इस सेल में कंपनी की नियम व शर्तें लागू हैं। )
ये भी पढ़ें
LG मेरे हेडमास्टर नहीं हैं, लोगों ने बनाया है मुझे मुख्यमंत्री : केजरीवाल