suvichar

अब चैटिंग करना होगा और भी मजेदार, WhatsApp लाने वाला है 'Avatar' फीचर

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (17:24 IST)
photo - WAbetainfo
अब WhatsApp पर चैटिंग करना और भी मजेदार होने वाला है। WhatsApp एक नया फीचर लाने वाला है, जिससे आप खुद का 'Avatar' आधारित स्टीकर बनाकर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे। ये फंक्शन स्नैपचैट और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऍप्लिकेशन्स पर काफी समय से काम कर रहा है। WhatsApp पर ये पहली बार आने वाला है। 
 
Avatar फीचर का इस्तेमाल करके आप खुद का वर्चुअल रीप्रेजेंटेशन बनाकर उसे चैट में स्टिकर के रूप में शेयर कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो WhatsApp ने खुद का अवतार बनाने की अनुमति देने वाला कोड डिजाइन किया है। इसके अलावा वीडियो कॉल के दौरान खुद के चेहरे वाला फेस मास्क लगाने की अनुमति देने वाले फीचर पर भी काम किया जा रहा है। 
 
 WABetainfo के अनुसार - आने वाले अपडेट्स में WhatsApp अपने इंटरफेस पर अवतार के लिए एक बिल्कुल अलग सेक्शन पेश कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस फीचर में खुद का अवतार बनाने से लेकर उसे कस्टमाइज करने तक की सहूलियत दी जाएगी। बाद में इन्हे सेव करके अलग-अलग कैप्शन लिखकर दोस्तों के साथ साझा भी किया जा सकेगा। 
 
WABetainfo द्वारा हाल ही में शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट के अनुसार अवतार का एक ग्रुप दिखाया जाएगा, जिसे यूजर्स अपने हिसाब से क्रिएट और एडिट कर पाएंगे। इसके लिए व्हाट्सएप पर 'Create your Avatar' ऑप्शन भी दिया जाएगा। अभी ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है। डेवलपमेंट के बाद टेस्टिंग होगी, जिसके बाद ये बीटा यूजर्स तक आएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ महीनों का समय लग सकता है। 
 
 
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

अगला लेख