sundarkand
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. NPCI's BHIM App crosses 16 million download mark

भीम एप ने बनाया यह रिकॉर्ड

Bhima App
भुवनेश्वर। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) ने कहा कि उसके भीम (भारत इंटरफेस फोन मनी) एप के कुल डाउनलोड 1.6 करोड़ से अधिक हो गए हैं। इसके साथ ही भीम एप के सक्रिय ग्राहक आधार 40 लाख हैं और इसका नया उन्नत संस्करण शीघ्र ही जारी किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि भीम मोबाइल के जरिए सरल, सुगत व तत्काल भुगतान का साझा प्लेटफार्म एप है। एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक व सीईओ एपी होता ने कहा कि भीम एप को 30 दिसंबर 2016 को शुरू किया गया था और उसके बाद से इसके जरिए होने वाला लेन-देन हर महीने लगातार बढ़ रहा है।
 
1.6 करोड़ डाउनलोड डिजिटल लेन-देन व नकदीरहित समाज बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस समय इस एप का 1.3 वर्जन गूगल प्लेस्टोर व एपल स्टोर पर उपलब्ध है। इसका नया संस्करण (वर्जन 1.4) जल्द ही पेश किया जाएगा। भीम रेफरल योजना इस समय परिचालन में है। इसके तहत मौजूदा भीम एप उपयोक्ता को नए लोगों को भीम एप के उपयोग को प्रोत्साहित करना होगा। इसमें दोनों पक्षों को कुछ प्रोत्साहन दिया जा रहा है। (भाषा)