dharma sangrah

क्या अब Free Password Sharing होगी बंद, इस नए फीचर से नाखुश हैं सभी Netflix यूजर्स

Updated: बुधवार, 20 जुलाई 2022 (16:04 IST)
Netflix ने Free Password Sharing को खत्म करने के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग की है। हाल ही में कंपनी ने चिली, कोस्टा रीका और पेरू जैसे देशों में 'add extra member' का ऑप्शन लॉन्च किया है। जब कोई अन्य यूजर आपके नेटफ्लिक्स अकाउंट को अपने फोन में लॉग इन करेगा, तो ये फीचर आपसे कुछ अमाउंट जमा करने के लिए कहेगा। इसी तरह नेटफ्लिक्स ने कुछ देशों में 'add a home' फीचर भी टेस्ट किया है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेटफ्लिक्स अपने इस फीचर की टेस्टिंग अर्जेंटीना, एल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला और होंडुरस जैसे देशों में भी करेगा। कहा जा सकता है कि आने वाले कुछ महीनों में ये फीचर इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में भी इस बारे में हिंट देते हुए कहा था कि नेटफ्लिक्स अब अकाउंट शेयरिंग के लिए पैसे चार्ज करेगा। 
 
'add a home' फीचर आने के बाद, बेसिक नेटफ्लिक्स यूजर किसी एक डिवाइस को अपने अकाउंट से जोड़ पाएगा। इस होम डिवाइस का उपयोग ट्रैवेलिंग के दौरान भी किया जा सकेगा। बाहर के देशों की करेंसी को भारतीय रुपयों में कन्वर्ट किया जाए, तो आंकड़ा करीब 250 रुपए तक बैठता है। इसका मतलब अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट से किसी अन्य यूजर से शेयर करने के लिए आपको लगभग 250 रुपए देने पड़ सकते हैं। 
 
नेटफ्लिक्स के संचार विशेषज्ञ ने बताया कि बेसिक नेटफ्लिक यूजर्स अपने अकाउंट में एक होम जोड़ पाएंगे। वहीं प्रीमियम यूजर्स दो होम अकाउंट जोड़ पाएंगे। इसके अलावा कंपनी के ऐसी सुविधा भी देगी जिससे यूजर्स ये देख पाएंगे की उनका अकाउंट किस एरिया में इस्तेमाल किया जा रहा है। यूजर्स चाहें तो सेटिंग्स में जाकर किसी होम यूजर को रिमूव भी कर सकते हैं। 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 से अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

RBI ने बताए MDR के फायदे, लेकिन आम लोगों की जेब पर पड़ेगा कितना असर?

अगला लेख