Daily Horoscope
✕

एप्पल सीईओ टिम कुक का ऐलान, जून तिमाही में अमेरिका में बेचे जाने वाले अधिकतर आईफोन भारत में बनेंगे

कंपनी की दूसरी तिमाही से संबंधित जानकारी देते हुए एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि अमेरिका में बेचे जाने वाले लगभग सभी आईपैड, मैक, एप्पल वॉच और एयरपॉड वियतनाम में बने होंगे।

Updated: शुक्रवार, 2 मई 2025 (12:23 IST)
Apple's iPhones: एप्पल (Apple) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) टिम कुक (Tim Cook) ने शुक्रवार को कहा कि जून तिमाही में अमेरिका में बेचे जाने वाले अधिकतर आईफोन (iPhones) की आपूर्ति भारत से की जाएगी। वहीं शुल्क दरों पर अनिश्चितता के बीच चीन अन्य बाजारों के लिए सर्वाधिक आईफोन बनाना जारी रखेगा। कंपनी की दूसरी तिमाही से संबंधित जानकारी देते हुए एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि अमेरिका में बेचे जाने वाले लगभग सभी आईपैड, मैक, एप्पल वॉच और एयरपॉड वियतनाम में बने होंगे।
 
कुक ने कहा कि अधिकतर आईफोन भारत में बने होंगे : कुक ने कहा कि जून तिमाही के लिए हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका में बेचे जाने वाले अधिकतर आईफोन भारत में बने होंगे, वहीं अमेरिका में बेचे जाने वाले लगभग सभी आईपैड, मैक, एप्पल वॉच और एयरपॉड उत्पाद वियतनाम में बने होंगे। अमेरिका के बाहर कुल उत्पाद बिक्री में सबसे अधिक हिस्सेदारी चीन की होगी।ALSO READ: Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स
 
उन्होंने कहा कि जून तिमाही में एप्पल के लिए अधिकतर उत्पाद पर शुल्क दर 20 प्रतिशत होगी, जो उन उत्पादों के लिए अमेरिका में आयात पर लागू होता है, जो चीन में बने हैं। कुक ने कहा कि इसके अलावा चीन के लिए अप्रैल में कुछ श्रेणियों के उत्पादों के आयात पर 125 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क घोषित किया गया था। हमारे लिए यह हमारे कुछ अमेरिकी एप्पल केयर तथा सहायक उपकरण के लिए है और इन उत्पादों के लिए चीन पर कुल 145 प्रतिशत शुल्क है।ALSO READ: Best Smartphones of 2024 : कौनसा स्मार्टफोन इस साल रहा नंबर वन, Apple से लेकर Samsung और Realme में किसने मारी बाजी
 
एप्पल का 29 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में राजस्व 5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 95.35 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 90.75 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। मैक और आईपैड की बिक्री में वृद्धि से इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि मार्च 2024 तिमाही में आईफोन की बिक्री 45.96 अरब अमेरिकी डॉलर से करीब 2 प्रतिशत घटकर 46.84 अरब अमेरिकी डॉलर रह गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख