Hanuman Chalisa

इंस्टाग्राम का यह फीचर अपनों को लाएगा और करीब

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (09:38 IST)
इंस्टाग्राम पर अब यूजर अपने दोस्तों के साथ लाइव बातें कर सकेंगे। इस फीचर का नाम 'गोइंग लाइव विथ अ फ्रेंड' होगा और यह एंड्राइड और आईओएस पर इंस्टाग्राम एप के वर्जन 20 के साथ आएगा। एप स्टोर्स पर अब यह एप अपडेट मौजूद है। 
 
इस फीचर के बारे में विस्तार से बताते हुए इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, 'लाइव विडियो की मदद से आप बिलकुल नए तरीके से चीजें शेयर कर सकते हैं, लेकिन अगर सब खुद से करना पड़े तो थोड़ी घबराहट होती है। अब अपने लाइव ब्रॉडकास्ट में किसी और गेस्ट को जोड़ना काफी आसान है। बस दाईं तरफ नीचे बने नए ऑइकन को टैप करें और विडियो देख रहे किसी भी व्यक्ति को इनवाइट भेजें। उनके जॉइन करते ही आपकी स्क्रीन दो हिस्सों में बंट जाएगी और आपके दोस्ता का लाइव स्क्रीन के दूसरे हिस्से में शुरू हो जाएगा।  
 
यूजर किसी भी वक्त अपने गेस्ट को रिमूव कर सकेंगे और किसी दूसरे व्यक्ति को एड कर सकेंगे। वे खुद भी अपने ब्रॉडकास्ट से बाहर हो सकेंगे। इंस्टाग्राम का कहना है कि जब ब्रॉडकास्ट बंद हो जाएगा तो यूजर अपने लाइव वीडियो को स्टोरीज में भी शेयर कर सकेंगे। वे शेयर न करना चाहें तो डिस्कार्ड चुनें, इसके बाद लाइव वीडियो एप से गायब हो जाएगा।  
 
अगर किसी एक यूजर के दो जानने वाले साथ में लाइव जा रहे हैं, तो उस यूजर को स्टोरीज बार में दो सर्कल एकसाथ दिखाई देंगे। वे आम लाइव ब्रॉडकास्ट की ही तरह इसे भी देख सकेंगे, लाइक कर सकेंगे और कमेंट भी कर सकेंगे।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

अगला लेख