Hanuman Chalisa

Facebook ला रहा 'मल्टी प्रोफाइल' फीचर, जो बदल देगा हर यूजर का एक्सपीरियंस

Updated: शनिवार, 16 जुलाई 2022 (17:09 IST)
Facebook दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया नेटवर्क में से एक है। आज दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। इसकी वजह है कि फेसबुक अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर उनके लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब Facebook एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने एक ही अकाउंट से कई प्रोफाइल बना पाएंगे। विस्तार से जानते हैं इस फीचर के बारे में, जो आपके Facebook चलाने के एक्सपीरियंस को बदल कर रख देगा। 
 
अभी तक Facebook पर एक से ज्यादा प्रोफाइल बनाने के लिए अलग-अलग Gmail अकाउंट और फोन नंबर का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसलिए जो लोग फेसबुक पर पब्लिक और प्राइवेट अकाउंट अलग रखना चाहते हैं, उन्हें बार-बार एक से दूसरे अकाउंट पर स्विच करना पड़ता है। लेकिन, अब एक ही अकाउंट रखते हुए यूजर्स कई सारी प्रोफाइल चला पाएंगे। 
 
ये जानकारी हाल ही में Facebook ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर की है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी हॉबी लोगों के साथ साझा करने के लिए एक अलग अकाउंट बनाना चाहते हैं, जिस पर वे सिर्फ उसी से संबंधित कंटेंट पोस्ट करते हैं। आमतौर पर सिंगर, डांसर, स्केच आर्टिस्ट एक से ज्यादा अकाउंट चलाना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए ये फीचर बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। 
 
इस फीचर के आने बाद यूजर्स एक अकाउंट में ही 5 प्रोफाइल बना पाएंगे। यूजर्स अपने हिसाब से एक अकाउंट में सिर्फ अपने फॅमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स को जोड़ सकते हैं। या फिर अपने व्यवसाय का एक अलग अकॉउंट बना सकते हैं, जिस पर केवल उससे संबंधित फोटो और वीडियो ही अपलोड किए जाएं। इस फीचर को यूजर्स तक आने में 2-4 महीनों का समय लग सकता है। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख