sundarkand

Online Fraud रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, क्या मोबाइल यूजर्स के लिए झटका

Updated: गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (16:53 IST)
Call forwarded scam : ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) सहित सभी टेलीकॉम कंपनियों को USSD कोड्स का इस्तेमाल कर कॉल फॉरवर्डिंग (Call Forwarding) को बंद करने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने यूएसएसडी (USSD) आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सुविधा को 15 अप्रैल 2024 से बंद करने का फैसला लिया है। 
 
धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाएं : कॉल फॉरवर्डिंग की सुविधा को वैकल्पिक तौर पर बाद में एक्टिवेट किया जा सकता है। यह फैसला साइबर धोखाधड़ी और स्पैम कॉल को रोकने के लिए लिया गया है। USSD एक ऐसा प्रोटोकॉल है जो मोबाइल फोन यूजर्स को बैंकिंग, भुगतान और अन्य सेवाओं तक पहुंचने के लिए एक सरल इंटरफेस पाने में मदद करता है।
 
अब टेलीकॉम डिपार्टमेंट के आदेश के मुताबिक एयरटेल और रिलायंस जियो जैसे टेलीकॉम कंपनियों को अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंटरी सर्विस डेटा (USSD) के जरिए कॉल फॉरवर्डिंग के लिए ऑप्शनल तरीके ढूढ़ने होंगे, वहीं स्मार्टफोन यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे कॉल फॉरवार्डिंग के लिए अपने मोबाइल फोन की सेटिंग्स को चेक करें और अगर ‘स्टार 401 हैसटैग' डायल करने पर कॉल ‘फॉरवार्डिंग' एक्टिवेट है तो उसे तुरंत बंद कर दें।
 
क्या है कॉल फॉरवर्डिंग (Call Forwarding) : कॉल फॉरवर्डिंग एक टेलीफोन सुविधा है, जो आपको अपनी आने वाली कॉल्स को किसी दूसरे नंबर पर ऑटोमेटिक तौर पर फॉरवर्ड करने की अनुमति देती है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो अक्सर ट्रैवल करते हैं या जो एक से ज्यादा फोन नंबर का इस्तेमाल करते हैं। कई बार लोग मीटिंग में होने की वजह से अपनी कॉल किसी दूसरे रिप्रेजेंटेटिव को फॉरवर्ड कर देते हैं ताकि कॉल आने पर आपकी कॉल अगला व्यक्ति उठा सके। वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख