Govardhan puja
✕

ChatGPT के उपयोग पर भारत की बड़ी Universities ने लगाया बैन, जानिए क्यों उठाया कदम?

Updated: बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (18:31 IST)
ChatGPT ने अमेरिका में परीक्षाएं पास कर विश्वभर में सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस ओपन AI ने भारत के विश्वविद्यालयों की साहित्यिक चोरी को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। बेंगलरू की RV यूनिवर्सिटी ने AI टूल्स के उपयोग को लेकर विशेष रूप से ChatGPT के उपयोग पर बैनलगाया है। इस कदम के सर्मथन में दयानंद सागर यूनिवर्सिटी एवं इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी बेंगलुरू और भी कई यूनिवर्सिटी साहित्यिक चोरी को रोकने के लिए रणनीतियां विकसित कर रही हैं।
 
RV यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइन्स और इंजीनियरिंग के डीन संजय चिटनिस ने यह घोषणा की कि विद्यार्थियों को असेसमेंट के लिए केवल अपना ओरिजनल काम ही सबमिट करने की अनुमति है। किसी भी तरह के AI यूज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
ALSO READ: ChatGPT Plus क्या है? क्या हैं फीचर्स ? जानिए कौनसी सुविधा है मुफ्त
यूनिवर्सिटी ने मौलिकता को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। विद्यार्थी ऐसे किसी भी तरह के टूल्स का उपयोग न करें, इसके लिए यूनिवर्सिटी समय-समय पर उनके सरप्राइज टेस्ट लेगी या उन्हें फिर से कंटेंट को खुद से लिखने के लिए बोला जा सकता है।
 
यूनिवर्सिटी ने ChatGPT के इस्तेमाल को सामान्य टूटोरियल्स और लैब सेशंस के लिए ब्लॉक कर दिया है। क्राइस्ट यूनिवर्सिटी ने एआइ बोट्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक सूची तैयार की है। दयानंद सागर यूनिवर्सिटी ने असाइनमेंट्‍स की प्रवृति में बदलाव किए हैं। 
ALSO READ: AI की दुनिया में जंग, ChatGPT को टक्कर देने के लिए Google लेकर आया Bard
ChatGPT ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिसट्रेशन (MBA) की फाइनल परिक्षा पास कर अपनी क्षमता को साबित किया है। ऐसे में बिना मेहनत किए सरल रास्ता हर कोई अपनाने पर आतुर है। आने वाले समय के लिए यह एक चिंताजनक विषय है। टीचर्स इस नए AI डेवलपमेंट के आने से काफी परेशान हैं।  Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख