dharma sangrah

सेंसेक्स ने लगाई 378 अंक की छलांग, निफ्टी 17850 के पार

Updated: बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (18:19 IST)
मुंबई। रेपो दर में वृद्धि की रफ्तार धीमी होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय एवं पेट्रोलियम शेयरों में खरीदारी से दोनों प्रमुख सूचकांक आधा प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 377.75 अंक यानी 0.63 प्रतिशत चढ़कर 60,663.79 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 150.20 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,871.70 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 377.75 अंक यानी 0.63 प्रतिशत चढ़कर 60,663.79 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स में पिछले 2 दिन से जारी गिरावट थम गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 150.20 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,871.70 अंक पर बंद हुआ। इस तेजी के पीछे अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों की बड़ी भूमिका रही।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से बजाज फाइनेंस ने सर्वाधिक 3.14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टाइटन और मारुति सुजुकी के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ एलएंडटी को 1.62 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी गिरावट रही। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आरबीआई ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो दर में छोटी बढ़ोतरी ही की। इससे तेजड़िए हावी हो गए और लिवाली का जोर रहा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

Yogi Adityanath की Zero Tolerance Policy : अंकित बालियान हत्याकांड, गाने के विवाद से गैंगवार तक कैसे पहुंची कहानी? DGP ने खोला दोनों शूटर्स का पूरा राज

'विजिट माय स्टेट’ के तहत यूपी में 'जेन-जी' बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर

कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'

मेरठ में Electric Chak ने बदली कुम्हारों की जिंदगी! 210 से ज्यादा परिवारों को फायदा, 5 गुना तक बढ़ी आमदनी

अगला लेख