2012 में भारत का आईटी सेवा बाजार
बाजार 110 अरब डालर का होगा:गार्टनर
|
विश्लेषक फर्म गार्टनर का अनुमान है कि 2008 तक सूचना तकनीक में 64.7 अरब डालर खर्च करेंगे1 यह खर्च 2007 की तुलना में 17.2 प्रतिशत ज्यादा रहने की संभावना है।
गार्टनर के वरिष्ठ शोध विश्लेषक नवीन मिश्रा का कहना है कि भारतीय व्यापारी में सूचना तकनीक क्षेत्र में शोध और संचालन में लगातार निवेश कर रहे हैं1 छोटे और स्थानीय स्तर के व्यापारी और कंपनियाँ इस दिशा में खासकर आगे आ रही हैं और सबसे बडी बात यह है कि सरकार की इस क्षेत्र को बढावा देने की नीति है1
उन्होंने कहा कि तमाम स्थितियाँ अनुकूल हैं और देश का आईटी बाजार तेजी से बढ रहा है1 उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक विकास का आँकडा तेजी से बढ़ रहा है इसलिए कई क्षेत्रों में विकास की दर का प्रतिशत दहाई में है1
गार्टनर का कहना है कि2012 तक भारतीय बाजार में करीब ढाई करोड़ पर्सनल कम्प्यूटर की खपत होगी जिसमें आधा मोबाइल पीसी होंगे1 उस समय तक ज्यादा मोबाइल डेस्क आधारित होंगे और इसकी बाजार में कुल 46.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी1
गार्टनर को उम्मीद है कि भारत में तेजी से बढ रहा मोबाइल पीसी का बाजार घरों में भी डेस्क आधारित पीसी बाजार को प्रभावित करेगा1 कंपनी का कहना है कि 2010 तक मोबाइल पीसी ही बाजार के विकास में 51.8 प्रतिशत का योगदान देंगे जिसके 2012 तक 61.4 प्रतिशत तक पहुँचने की उम्मीद है1
विश्लेषण में कहा गया है कि छोटे शहरों के व्यापारी और उपभोक्ता इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं1 उसका कहना है कि आज भी बाजार में करीब 35 प्रतिशत पीसी शीर्ष के 20 से 100 बाजारों में ही खरीदे जाते हैं1
भारत का सॉफ्टवेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और 2012 तक भारत का कुल सॉफ्टवेयर बाजार 3.4 अरब डालर तक पहुँच जाएगा1 अगले चार वर्षों में देश का दूरसंचार बाजार भी 26.8 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 52 अरब डालर का हो जाएगा1

